टीवी ऐक्ट्रेस माधवी गोगटे का हुआ निधन; अनुपमा की को-स्टार रूपाली गांगुली ने जताया शोक

टीवी ऐक्ट्रेस माधवी गोगटे का रविवार को 58-साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोविड-19 पॉज़िटिव होने के बाद उन्हें मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 'अनुपमा' की को-स्टार रूपाली गांगुली ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "बहुत कुछ अनकहा रह गया...सद्गति माधवी जी।"