टीवी ऐक्ट्रेस सौजन्या ने बेंगलुरु में की खुदकुशी, मिला सुसाइड नोट
कन्नड़ टेलीविज़न अभिनेत्री सौजन्या (25) ने बेंगलुरु में खुदकुशी कर ली और वह कथित तौर पर गुरुवार सुबह अपने अपार्टमेंट में मृत मिलीं। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें ऐक्ट्रेस ने इस कदम के लिए किसी को भी ज़िम्मेदार नहीं ठहराया है। ऐक्ट्रेस ने यह कदम उठाने के लिए परिवार के सदस्यों से माफी भी मांगी है।