टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'टप्पू' का किरदार निभाने वाले अभिनेता राज अनादकट ने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को बताया कि उन्होंने यह शो छोड़ दिया है। उन्होंने लिखा, "मैं हर किसी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने 'तारक मेहता...' की यात्रा में मेरा साथ दिया...मैं जल्द ही आप सभी का मनोरंजन करने के लिए वापस आऊंगा।"