टीवी शो 'निमकी मुखिया' फेम भूमिका गुरुंग ने शेखर मल्होत्रा से की शादी, सामने आईं तस्वीरें

टीवी शो 'निमकी मुखिया' फेम भूमिका गुरुंग ने मंगलवार को अपने बॉयफ्रेंड शेखर मल्होत्रा के साथ गुरुद्वारे में शादी की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। बकौल रिपोर्ट्स, शादी समारोह में केवल उनके परिवार व करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इससे पहले, भूमिका की हल्दी और मेहंदी के समारोहों की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।