अमेरिकी टीवी शो 'फ्रेंड्स' में गंथर का रोल करने वाले अभिनेता जेम्स माइकल टायलर (59) का प्रोस्टेट कैंसर के कारण निधन हो गया है। जेम्स को 2018 में कैंसर होने का पता चला था लेकिन उन्होंने 3 साल तक इसकी जानकारी छिपाकर रखी। कई अन्य टीवी शोज़ में काम कर चुके जेम्स परिवार में पत्नी को छोड़ गए हैं।