कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी के 'राहुल गांधी ने ₹41,000 की टी-शर्ट पहनी' वाले दावे पर कहा है, "टी-शर्ट, अंडरवियर या बनियान पर मैं नहीं जाना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "उस टी-शर्ट की असलियत मैं बता दूंगा तो आप हंसेंगे कि कहां खरीदी गई? कितने में खरीदी गई?" जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी के लोग घबराए हुए हैं।