टी-हब ने हैदराबाद में शुरू किया स्टार्टअप्स के लिए दुनिया का सबसे बड़ा इनोवेशन कैंपस
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को हैदराबाद में टी-हब द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप्स के लिए 'दुनिया के सबसे बड़े इनोवेशन कैंपस' का उद्घाटन किया। 5.82 लाख वर्ग फीट का यह परिसर टी-आकार में बना है और 10 मंज़िला है। टी-हब का लक्ष्य अगले 5-वर्षों में विभिन्न कार्यक्रमों के ज़रिए कम-से-कम 20,000 स्टार्टअप को सपोर्ट करना है।