टेस्ट क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने केन विलियमसन

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ केन विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में न्यूज़ीलैंड की दूसरी पारी में 132(282) रन बनाने वाले विलियमसन के टेस्ट में 7787 रन हो गए हैं। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर को पछाड़ा जिन्होंने टेस्ट में 7683 रन बनाए थे।