टेस्ला की सर्विस से नाखुश फिनलैंड के एक शख्स ने अपनी टेस्ला Model S कार को 30 किलोग्राम डायनामाइट से उड़ा दिया। बकौल शख्स, कार में खराबी आने पर टेस्ला ने उसे बताया कि पूरे बैटरी पैक को बदलने में कम-से-कम €20,000 खर्च आएगा। वारंटी न होने के चलते शख्स ने कहा कि उसने कार को उड़ाने का फैसला किया।