एलन मस्क की टेस्ला ने दुर्घटना की आशंका के चलते अमेरिका में 4.75 लाख से अधिक कारें वापस मंगाई हैं। रियरव्यू कैमरा व डिक्की संबंधी समस्या को लेकर 2017-2020 के बीच बनी 3,56,309 Model 3 कारें और 2014-2021 के बीच बनी 1,19,009 Model S कारें मंगाई गई हैं। हालांकि, टेस्ला को इससे संबंधित किसी दुर्घटना की शिकायत नहीं मिली है।