अभिनेत्री जूही चावला ने 'द कपिल शर्मा शो' में बताया है कि उनकी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' (1988) की रिलीज़ से पहले एक बार टैक्सी ड्राइवर्स ने उन्हें और आमिर खान को भगा दिया था। बकौल जूही, उन्होंने फिल्म के पोस्टर टैक्सी पर लगाने का अनुरोध किया था लेकिन ड्राइवर्स ने इनकार किया और पूछा कि वे कौन हैं।