टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी को बढ़ावा देती है 'कांतारा': तुम्बाड के लेखक आनंद गांधी

फिल्म 'तुम्बाड' के लेखक आनंद गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' बिल्कुल भी फिल्म तुम्बाड जैसी नहीं है।" आनंद ने आगे कहा, "तुम्बाड बनाने के पीछे का मेरा कारण टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी की कहानी को दिखाने के लिए एक डरावनी कहानी का इस्तेमाल करना था, (जबकि) कांतारा टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी को बढ़ावा देती है।"