टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी, इससे बाहर निकलना आसान नहीं होता: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने कहा है कि वह एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उन्होंने कहा, "मैं इसके बारे में झूठ नहीं बोलूंगी। इससे बाहर निकलना आसान नहीं होता...खासतौर पर जब आप उस रिलेशनशिप में लंबे समय से रह रहे हों।" बकौल आलिया, किसी भी रिलेशनशिप में आपको खुद को सबसे आगे रखना चाहिए।