inshorts

टॉम हैंक्स अमेरिका के अमिताभ बच्चन हैं: हॉलीवुड फिल्ममेकर बैज़ लर्मैन

हॉलीवुड फिल्ममेकर बैज़ लर्मैन ने कहा है कि अमिताभ बच्चन उनके लिए भारत के मार्लन ब्रैंडो (दिग्गज अमेरिकन ऐक्टर) जैसे हैं। उन्होंने कहा, "...वहीं टॉम हैंक्स अमेरिका के अमिताभ बच्चन हैं...दोनों बहुत समान हैं...अमिताभ की तरह टॉम भी सेट पर...परफॉर्मेंस के साथ-साथ...अपनी ऊर्जा, प्रेरणा व...समझदारी लाते हैं।" अमिताभ ने 'द ग्रेट गैट्सबी' (2013) में लर्मैन के साथ काम किया था।