ट्रंप और पुतिन को भी बुला लें और मिलकर प्रचार करें: पीएम मोदी को लेकर तेजस्वी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार में चुनावी सभा को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, "डॉनल्ड ट्रंप (पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति), व्लादिमीर पुतिन (रूसी राष्ट्रपति) और उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन को भी बुला लें और सब मिलकर प्रचार करें।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री पहले 10 साल का हिसाब दें। देश में बेरोज़गारी, महंगाई और गरीबी बढ़ा दी।"