inshorts

ट्रेंड-व्रेंड चलते रहते हैं, सब समय की बात होती है: 'बॉयकॉट ट्रेंड' पर कपिल शर्मा

कॉमेडियन-ऐक्टर कपिल शर्मा ने फिल्मों के लिए बॉयकॉट ट्रेंड होने को लेकर कहा है, "पता नहीं सर...मैं इतना इंटेलेक्चुअल (समझदार) आदमी नहीं हूं।" उन्होंने कहा, "मेरी अभी अपनी फिल्म आई नहीं है...लेकिन ये ट्रेंड-व्रेंड चलते रहते हैं...यह सब वक्त की बात होती है।" उन्होंने अक्षय कुमार की हालिया फिल्म 'रक्षा बंधन' पर कहा, "मैंने तो नहीं सुना...उनकी कोई फिल्म...बॉयकॉट हुई।"