बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले ट्रॉय कोटसर ऑस्कर जीतने वाले पहले बधिर पुरुष अभिनेता बन गए हैं। उन्हें फिल्म 'कोडा' में भूमिका के लिए पुरस्कार दिया गया है। फिल्म से उनकी को-स्टार रहीं मार्ली मैटलिन 1987 में 'चिल्ड्रन ऑफ ए लेसर गॉड' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतकर ऑस्कर पाने वाली पहली बधिर कलाकार बनी थीं।