ट्विटर पर ट्रेंड होना कूल नहीं, कलाकार बनना चाहती हूं सोशल मीडिया स्टार नहीं: शहनाज़

अभिनेत्री शहनाज़ गिल ने कहा है कि उन्हें ट्विटर पर ट्रेंड करना कूल नहीं लगता है। उन्होंने कहा, "अपने फैन्स की सराहना करती हूं...लेकिन वे ऐसा कब तक करेंगे...अगर मैं काम करना बंद कर दूं...तो वे भी रुक जाएंगे।" बकौल शहनाज़, "प्रसिद्ध होना और सोशल मीडिया स्टार होना एक बात है...कलाकार होना दूसरी बात है...मैं एक कलाकार बनना चाहती हूं।"