ट्विटर व फेसबुक के ज़रिए सीएम बदलने के निर्णय नहीं होते: उन्हें बदलने की अटकलों पर खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर उन्हें बदले जाने की अटकलें लगाए जाने पर कहा है कि ट्विटर और फेसबुक के ज़रिए मुख्यमंत्री को बदलने के निर्णय नहीं होते हैं। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर लोगों को रात को मुख्यमंत्री बदलकर सोने की आदत हो गई है। बीजेपी का सीएम जनता के हित में काम करेगा।"