हरियाणा के मंत्री व बीजेपी नेता अनिल विज ने पार्टी से मिले 'कारण बताओ नोटिस' पर मंगलवार को कहा, "मैं बेंगलुरु में था। अब घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर बैठकर जवाब लिखूंगा और हाईकमान को भेजूंगा।" हरियाणा के मुख्यमंत्री और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाज़ी करने को लेकर बीजेपी ने विज को नोटिस भेजा है।