दिवंगत गायक बप्पी लाहिड़ी का इलाज करने वाले डॉक्टर दीपक नामजोशी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह उन्हें कई कहानियां सुनाते थे। बकौल डॉक्टर, "रिकवर होने के बाद बप्पी दा मेरे लिए मेरा पसंदीदा गाना 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' गाना चाहते थे।" 69 वर्ष की उम्र में बप्पी लाहिड़ी का निधन हुआ था।