डिंपल यादव पर विवादित बयान को लेकर सपा ने मौलाना रशीदी के खिलाफ UP में दर्ज कराई FIR

सपा सांसद डिंपल यादव पर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ सपा की महिला विंग ने लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में एफआईआर दर्ज कराई है। सपा नेता जूही सिंह ने कहा, "हमने उन्हें माफी मांगने के लिए भी समय दिया था लेकिन रशीदी ने माफी नहीं मांगी। लिहाज़ा अब उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी।"