डॉ रेड्डीज़ के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हुए बुलिश, 5% से ज़्यादा भागा शेयर
डॉ रेड्डीज़ के शेयर गुरुवार को एनएसई पर 5.67% की तेज़ी के साथ ₹1,222.80 पर कारोबार कर रहे हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी के नतीजे अनुमान से कहीं अच्छे रहे हैं और इस दौरान कंपनी का मुनाफा 14% घटा है लेकिन रेवेन्यू 4% से अधिक उछला। वहीं, ब्रोकरेज HSBC ने स्टॉक पर 'BUY' कॉल देते हुए ₹1,435 का टारगेट दिया।