डॉक्टरी का पेशा छोड़कर विनीत सिंह ने ऐक्टिंग में रखा था कदम, अब 'छावा' के लिए हो रही तारीफ
डॉक्टरी का पेशा छोड़कर ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले ऐक्टर विनीत सिंह ने फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र कवि कलश का किरदार निभाया है जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। विनीत सीपीएमटी उत्तीर्ण हैं और अपने मेडिकल कॉलेज में टॉपर रहे हैं। विनीत पिछले 18-20 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।