inshorts

इस्माइल दरबार की मां के इलाज के दौरान बरती लापरवाही, 17 साल बाद डॉक्टर को मिली 2 साल की सजा

सूरत जिला कोर्ट ने संगीतकार इस्माइल दरबार की मां जैतूनबीबी की मौत के मामले में डॉ. परेश भजियावाला को मेडिकल लापरवाही का दोषी मानते हुए 2 साल कैद की सजा सुनाई है। 2009 में अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से गर्म हीट पैक रातभर दबी रहने से जैतूनबीबी झुलस गई थीं और उनका निधन हो गया था।