अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर सुधीर कुमार ने X पर सैफ अली खान की मेडिकल रिपोर्ट शेयर कर बताया है कि क्यों उनको आराम से चलता देख हैरान नहीं होना चाहिए। बकौल डॉक्टर, चोट इतनी गंभीर नहीं है कि उन्हें लंबे समय तक बेड रेस्ट चाहिए हो और त्वचा पर आए कट के टांके कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं।