डिज़ाइनर गौरव गुप्ता की पत्नी नवकीरत सोढ़ी ने पेरिस फैशन वीक 2025 में उनके कलेक्शन 'एक्रॉस द फायर' के तहत वॉक करते हुए अपने शरीर पर जलने के निशान दिखाए। यह कलेक्शन नवकीरत के आग हादसे के बाद की यात्रा को दर्शाता है जिसमें नवकीरत का शरीर 55% जल गया था। नवकीरत ने क्रीम कलर का गाउन पहना था।