डीजे की तेज़ आवाज़ से बच्ची की मौत का इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
बलरामपुर (यूपी) में स्कूल के पास जुलूस में तेज़ डीजे बजने से 22 सितंबर को कक्षा 2 की छात्रा की मौत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने डीएम और एसपी से रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने ध्वनि प्रदूषण पर PIL दर्ज करने और वरिष्ठ अधिवक्ता को न्यायमित्र नियुक्त करने का भी आदेश दिया।