डेटा संरक्षण के नाम पर RTI को कमज़ोर कर रही है केंद्र सरकार: मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि केंद्र सरकार डेटा संरक्षण के नाम पर सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) को कमज़ोर कर रही है। उन्होंने कहा, "सार्वजनिक क्षेत्र की जानकारी जैसे राशन कार्ड की सूची, जन-कल्याण की योजनाओं के लाभार्थियों के नाम, मतदाता सूची, घोटालेबाज़ अरबपतियों के नाम...ये सब जनता के लिए सार्वजनिक रूप से सामने होना ज़रूरी है।"