लोकसभा में सोमवार को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के उस दावे पर सरकार को घेरा जिसमें ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीज़फायर का श्रेय खुद को दिया था। हुड्डा ने सरकार से नाराज़गी जताते हुए कहा, "डॉनल्ड का मुंह बंद करवाओ, नहीं तो भारत में मैकडॉनल्ड (अमेरिकी कंपनी) बंद करवाओ।"