डिपोर्ट होकर अमृतसर पहुंचे रिटायर्ड सैनिक ने शेयर किया US जाने वाले 'डंकी रुट' का वीडियो

अमेरिका से डिपोर्ट होकर अमृतसर (पंजाब) पहुंचे भारतीय सेना से सेवानिवृत्त मंदीप सिंह ने अमेरिका जाने वाले डंकी रुट का वीडियो शेयर किया है। सिंह ने कहा, "रिटायरमेंट के बाद जो पैसा मिला था उसे लगाकर मैं अमेरिका गया और पनामा होते हुए 13 दिन पैदल चला था जिनमें नदियां, जंगल और दलदल को पार करना पड़ा था।"