ऐक्टर विजय वर्मा ने खुलासा किया है कि वह लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन और एंग्जाइटी से जूझ रहे थे। विजय ने बताया कि वह मुंबई के अपार्टमेंट में अकेले रहते थे और कई बार बिना वजह घंटों तक रोते थे। इस मुश्किल समय में अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान और ऐक्टर गुलशन देवैया ने उनकी मदद की थी।