डीमर्जर के बाद धमाकेदार एंट्री! टाटा मोटर्स का CV बिज़नेस हुआ लिस्ट
टाटा मोटर्स के डीमर्जर के बाद बुधवार को कमर्शियल व्हीकल (CV) बिज़नेस की मार्केट में एंट्री धांसू रही। टाटा मोटर्स सीवी के शेयर एनएसई पर ₹335 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए जो इसके डिस्कवरी प्राइस ₹260.75 के मुकाबले 28% प्रीमियम है। वहीं, यह बीएसई पर ₹330.25 पर लिस्ट हुए हैं। टाटा मोटर्स का डीमर्जर 1 अक्टूबर 2025 से लागू हुआ।