डायनासोर वापस आ सकते हैं, कांग्रेस नहीं: हरियाणा चुनाव नतीजे के बाद बीजेपी नेता बिट्टू
हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में कांग्रेस की हार के बाद बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है कि डायनासोर वापस आ सकते हैं मगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापस नहीं आ सकती। बिट्टू ने कहा कि बाकी पार्टियां काफी आगे निकल चुकी हैं मगर कांग्रेस परिवार से बाहर नहीं निकल पा रही। हरियाणा में बीजेपी ने 48 सीटें जीती हैं।