डायबिटीज़ से पीड़ित बच्चे भी खेलकूद में ले सकते हैं हिस्सा, बस इन बातों का रखें ध्यान

पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलॉजी कंसल्टेंट डॉक्टर स्वस्ति अग्रवाल के मुताबिक, डायबिटीज़ से पीड़ित बच्चे भी दूसरे बच्चों की तरह खेलकूद और स्कूल की गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। नियमित शारीरिक गतिविधियों से इंसुलिन संवेदनशीलता, दिल की सेहत और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। हालांकि, खेलते समय ब्लड शुगर की निगरानी, ग्लूकोज या जूस साथ रखना और पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।