डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने बताया 'सोनचिड़िया' के लिए सुशांत सिंह राजपूत क्यों थे पहली पसंद

डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने बताया कि 2019 में आई फिल्म 'सोनचिड़िया' के लिए दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत उनकी पहली पसंद थे। बकौल डायरेक्टर, सुशांत में 'देसी' खूबियां थीं जो बांद्रा (मुंबई) में रहने वाले स्टार किड्स में नहीं थीं। चौबे ने कहा कि दूसरे ऐक्टर्स किरदार निभा सकते थे पर सुशांत के मुकाबले उन्हें ढलने में ज़्यादा समय लगता।