inshorts

डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता व ऐक्ट्रेस काजोल के चाचा देब मुखर्जी का हुआ निधन

'ब्रह्मास्त्र' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता व ऐक्ट्रेस काजोल के चाचा देब मुखर्जी का शुक्रवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया। वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। देब मुखर्जी 1960-1970 के दशक में कई फिल्मों में नज़र आए।