टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' का किरदार निभा चुकीं दिशा वकानी ने अपनी पहली बेटी के जन्म को याद करते हुए कहा, "सुना था कि डिलीवरी के वक्त बहुत दर्द होता है....मैं डर गई थी।" उन्होंने कहा, "मैं गायत्री मंत्र का जाप कर रही थी...आंखें बंद और हंसती रही और बेटी स्तुति को मैंने जन्म दिया।"