inshorts

डॉलर-रुपए को लेकर मनोज तिवारी का वीडियो हुआ वायरल, उन्होंने बताया फर्ज़ी; कहा- नोटिस भेजूंगा

भाजपा सांसद मनोज तिवारी का डॉलर और रुपए के मुद्दे को लेकर कथित बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जिसे अब तिवारी ने फेक न्यूज़ बताया है। तिवारी ने कहा, "मेरे हवाले से एक बयान चलाया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि मैं जेब में रुपया लेकर घूमता हूं...मैं इस मीडिया संस्थान को नोटिस भेजूंगा।"