डफ ऐंड फेल्प्स की रिपोर्ट के अनुसार, कौन हैं भारत में सबसे ज़्यादा ब्रैंड वैल्यू वाले सेलेब्रिटीज़?

कंसल्टेंसी फर्म डफ ऐंड फेल्प्स की हालिया सेलेब्रिटी वैल्यूएशन रिपोर्ट में विराट कोहली ₹1,403 करोड़ की ब्रैंड वैल्यू के साथ लगातार 5वें साल भारत के सबसे मूल्यवान सेलेब्रिटी चुने गए हैं। उनके बाद रणवीर सिंह (₹1,196 करोड़), अक्षय कुमार (₹1,055 करोड़), आलिया भट्ट (₹515 करोड़), एम.एस. धोनी (₹462 करोड़), अमिताभ बच्चन (₹409 करोड़) और दीपिका पादुकोण (₹390 करोड़) हैं।