डबल इंजन की सरकार ना सुरक्षा दे पाई, ना सम्मान: बिहार में डॉक्टर की पिटाई पर राहुल गांधी

गया जी (बिहार) में एक रेप पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर की पिटाई पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है, "20 साल सत्ता में रहने के बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार...ना बिहार को सुरक्षा दे पाई, ना सम्मान और ना विकास।" उन्होंने कहा, "अपराध व बेरोज़गारी...जेडीयू-बीजेपी की असली...पहचान बन चुकी है।"