डबल हुआ अदाणी समूह की इस कंपनी का मुनाफा, फोकस में रहेंगे शेयर
अदाणी ग्रीन ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में ₹583 करोड़ का मुनाफा कमाया है जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹276 करोड़ से 111% अधिक है। हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 4% घटकर ₹2,776 करोड़ रह गया जबकि EBIDTA में 19% की बढ़ोतरी हुई। इन नतीजों के कारण कंपनी के शेयर बुधवार को फोकस में रहेंगे।