डर के चलते हॉकी स्टिक लेकर पहली बार टीवी शो के लिए ऑडिशन देने गई थी: राधिका मदान
ऐक्ट्रेस राधिका मदान ने बताया है कि उन्होंने दिल्ली में पहली बार एक टीवी शो के लिए ऑडिशन दिया था। कास्टिंग पर्सन ने उन्हें फेसबुक पर मेसेज कर जिस जगह पर बुलाया था वह थोड़ी सुनसान थी। उन्होंने बताया, "उस समय मैं 'क्राइम पेट्रोल' बहुत देखती थी इसलिए अकेले न जाकर 2 दोस्त और हॉकी स्टिक साथ लेकर गई थी।"