एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मस्जिदों को ढंकने वाले विवाद पर कहा है कि मुसलमानों से आत्मसम्मान छीना जा रहा है। उन्होंने कहा, "वे लोग डरपोक थे...जो पाकिस्तान चले गए।" उन्होंने कहा, "हम भारत को ही अपना वतन मानते रहेंगे। " बीजेपी नेताओं द्वारा घर में ही नमाज़ पढ़ने को लेकर ओवैसी ने कहा, "मैं तुमसे अपना दीन नहीं सीखूंगा।"