inshorts

'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' के विजेता बने 9-वर्षीय नोबोजीत, मिला ₹10 लाख कैश प्राइज़

'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' का पांचवां सीज़न असम के 9-वर्षीय नोबोजीत नारज़ारी ने जीत लिया और उन्हें ₹10 लाख का कैश प्राइज़ मिला है। वहीं, रनर-अप रहीं असम की ही रहने वालीं अप्पुन पेगू को ₹3 लाख का कैश प्राइज़ मिला। नोबोजीत ने कहा, "मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की और...हर हफ्ते दिल खोलकर डांस किया।"