डांस को लेकर पत्नी कटरीना से सलाह लेता हूं, उन्हें इसकी बहुत जानकारी है: विक्की कौशल

ऐक्टर विक्की कौशल ने 'क्या आपकी पत्नी व ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ आपको डांस को लेकर कोई सलाह देती हैं' सवाल पर कहा है, "हां, मैं जब भी डांस रिहर्सल से घर आता हूं तो उन्हें रिहर्सल का वीडियो दिखाता हूं।" उन्होंने कहा, "वह बहुत अच्छी डांसर हैं और उन्हें डांस की बहुत जानकारी है इसलिए वह सही फीडबैक देती हैं।"