inshorts

डायरेक्टर आनंद एल. राय की मां का हुआ निधन; अंतिम संस्कार में शामिल हुए अक्षय कुमार

डायरेक्टर आनंद एल. राय की मां का बुधवार को निधन हो गया और मौत किस वजह से हुई ये अभी स्पष्ट नहीं है। ऐक्टर अक्षय कुमार राय की मां के अंतिम संस्कार में मुंबई में शामिल हुए। आनंद को 'तनु वेड्स मनु', 'रक्षा बंधन', 'ज़ीरो' 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' समेत कई फिल्मों के डायरेक्शन के लिए जाना जाता है।