डिप्टी सीएम केशव मौर्य के अलावा यूपी सरकार के कौनसे 10 मंत्री विधानसभा चुनाव हार गए?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलने के बावजूद राज्य के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत 11 मंत्री अपनी-अपनी सीट पर चुनाव हार गए। इनमें सुरेश राणा, छत्रपाल सिंह गंगवार, राजेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, आनंद स्वरूप शुक्ला, उपेंद्र तिवारी, रणवेन्द्र सिंह धुन्नी, लाखन सिंह राजपूत, सतीश चंद्र द्विवेदी और संगीता बलवंत का नाम शामिल है।