डिप्रेशन के बारे में ज़्यादा पता नहीं था, मीडिया ने एहसास कराया: कपिल शर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने डिप्रेशन के अपने दौर को लेकर कहा है, "मुझे इसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं थी। भला हो पेपर वालों का जिन्होंने 'कपिल शर्मा हुए डिप्रेशन का शिकार' लिखा।" बकौल कपिल, "उसके बाद मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ क्या हुआ है।" उन्होंने कहा कि डिप्रेशन के समय नकारात्मकता आप पर बहुत हावी होती है।