पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ए.बी. डिविलियर्स ने 37 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने 'धन्यवाद' लिखते हुए अपनी एक तस्वीर ट्वीट की है। 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले डिविलियर्स ने आईपीएल में 11 अक्टूबर को केकेआर के खिलाफ आरसीबी के लिए अपना आखिरी पेशेवर क्रिकेट मैच खेला था।